Captain Mushtaq Ali Trophy in Indore from today first match between Indore Goa Read full schedule
Updated: | Sun, 10 Jan 2021 09:54 PM (IST)
Mushtaq Ali Trophy 2021 : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बायो बबल में होने वाले केप्टन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज रविवार से हो गया, लेकिन इंदौर में इस टूर्नामेंट का पहला मैच सोमवार को खेला जाएगा। कोरोनाकाल के बाद बीसीसीआइ का यह पहला घरेलू टूर्नामेंट है। मुश्ताक अली की जन्मस्थली इंदौर को एलीट समूह-डी की मेजबानी मिली है। इस समूह में मेजबान मध्य प्रदेश के साथ सर्विसेज, सौराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान और गोवा जैसी सशक्त टीमें हैं। मेजबान टीम अपने अभियान की शुरुआत गोवा के खिलाफ करेगी। यह मैच कृत्रिम रोशनी में खेला जाएगा।
इंदौर में फटाफट क्रिकेट की यह चकाचौंध बंद दरवाजों के अंदर होगी क्योंकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी दर्शक को प्रवेश नहीं मिलेगा। एक दिन में तीन समूह मैच खेले जाएंगे। एक मैच एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर होगा तो दो मैच होलकर स्टेडियम में होंगे। होलकर स्टेडियम में एक मैच दिन तो दूसरा मैच कृत्रिम रोशनी में खेला जाएगा।
असमय बारिश : सर्दी के मौसम में असमय बारिश होने का होलकर स्टेडियम में होने वाले मैचों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस मैदान पर बारिश के पानी को सुखाने के लिए आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। एमरल्ड हाइट्स मैदान पर जरूर मैच में बाधा पड़ सकती हैं।
पंडित की प्रतिष्ठा दांव पर : मप्र टीम ने घरेलू टूर्नामेंट के लिए पिछले छह महीने से मेहनत की है। कोच चंद्रकांत पंडित ने ने बीते दिनों लंबा तैयारी शिविर लगाया था। हालांकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ अभ्यास मैचों में मप्र का प्रदर्शन औसत ही रहा है। एक करोड़ रुपये की मोटी फीस पर उनकी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से बहस छिड़ी हुई है।
— कार्यक्रम —-
11 जनवरी (सोमवार)
सर्विसेज वि. सौराष्ट्र (दोपहर 12 बजे से)
विदर्भ वि. राजस्थान (दोपहर 12 बजे से)
मध्य प्रदेश वि. गोवा (शाम सात बजे से)
13 जनवरी (बुधवार)
विदर्भ वि. सौराष्ट्र (दोपहर 12 बजे से)
सर्विसेज वि. गोवा (दोपहर 12 बजे से)
मध्य प्रदेश वि. राजस्थान (शाम सात बजे से)
15 जनवरी (शुक्रवार)
मध्य प्रदेश वि. विदर्भ (दोपहर 12 बजे से)
सर्विसेज वि. राजस्थान (दोपहर 12 बजे से)
सौराष्ट्र वि. गोवा (शाम सात बजे से)
17 जनवरी (रविवार)
राजस्थान वि. गोवा (दोपहर 12 बजे से)
मध्य प्रदेश वि. सौराष्ट्र (दोपहर 12 बजे से)
सर्विसेज वि. विदर्भ (शाम सात बजे से)
19 जनवरी (मंगलवार)
मध्य प्रदेश वि. सर्विसेज (दोपहर 12 बजे से)
विदर्भ वि. गोवा (दोपहर 12 बजे से)
राजस्थान वि. सौराष्ट्र (शाम सात बजे से)
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे