Jasprit Bumrah hits maiden FC fifty as India first innings bowled out for 194 runs
Updated: | Fri, 11 Dec 2020 02:22 PM (IST)
Indian Innings Bowled Out For 194 Runs: भारतीय बल्लेबाजों ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन दिवसीय डे-नाइट अभ्यास मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस दूसरे अभ्यास मैच के पहले दिन भारत की पहली पारी मात्र 194 रनों पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला अर्द्धशतक लगाते हुए भारत के स्कोर को सम्मानजनक बनाया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शीर्षक्रम के बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। मयंक अग्रवाल 2 रन बनाकर सीन एबॉट के शिकार बने। पृथ्वी शॉ (40) और शुभमन गिल (43) ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़ते हुए पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन पृथ्वी के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। विल सदरलैंड ने पृथ्वी को बोल्ड किया, उन्होंने 9 चौके लगाए। हनुमा विहारी 15 रन बनाकर जैक विल्डरमुथ के शिकार बने। शुभमन गिल ने 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाने के बाद केमरान ग्रीन की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमाया।
India have been bowled out for 194 against Australia A at the SCG. The last wicket stand between Bumrah and Siraj was worth 71 runs.
J Bumrah – 55*
S Gill – 43
P Shaw – 40
J Wildermuth 3/13 and S Abbott 3/46 pic.twitter.com/7akVn7fxIs
— BCCI (@BCCI) December 11, 2020
इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) भी विल्डरमुथ की गेंद पर कैरी को कैच देकर पैवेलियन लौटे। रिषभ पंत भी 5 रनों का योगदान दे पाए जबकि रिद्धिमान साहा को सीन एबॉट ने खाता भी नहीं खोलने दिया। भारत एक समय 123 रनों पर 9 विकेट खोकर गहरे संकट में था, ऐसी विषम स्थिति में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अंतिम विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी कर पारी के स्कोर को सम्मानजनक बनाया। मिचेल स्वेपसन ने सिराज (22) को मार्कस हैरिस के हाथों झिलवाकर पारी का अंत किया। जसप्रीत बुमराह 57 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनकी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली फिफ्टी हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विल्डरमुथ ने 13 रनों पर 3 और सीन एबॉट ने 46 रनों पर 3 विकेट लिए।
Posted By: Kiran K Waikar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे