MS Dhoni daughter Ziva became brand ambassador at the age of 4 get ad of this company watch video
Updated: | Tue, 05 Jan 2021 10:17 AM (IST)
MS Dhoni की बेटी Ziva चार साल की उम्र में ब्रांड एम्बेसेडर बना गई हैं। Ziva ने अपने पापा के साथ ओरियो बिस्किट का विज्ञापन किया है। कंपनी की ओर से विज्ञापन जारी किए जाने के बाद पिता और बेटी की जबरदस्त चर्चा है। नीचे देखिए वीडियो। बता दें, MS Dhoni देश के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसेडर्स में से एक हैं। इंटरनेटर क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनको मिल रहे ऑफर्स में कोई कमी नहीं आई है। अब बेटी जीवा भी विज्ञापन करने लगी हैं। वैसे महज चार साल की उम्र में जीवा के प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है।
जीवा के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पापा एमएस धोनी और मां साक्षी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब देखे जाते हैं। बहरहाल, कैडबरी ओरियो बिस्किट के विज्ञापन जरिए जीवा ने पहली बार प्रोफेशनल वीडियो में देखा गया है। ब्रांड ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया था कि वे धोनी और जीवा को लेकर विज्ञापन बना रहे हैं। अब यह विज्ञापन जारी हो चुका है।
एमएस धोनी का अब तक कोई जवाब नहीं
विज्ञापन की दुनिया में अब तक धोनी का कोई तोड़ नहीं है। सिलेब्रिटीवर्थ के अनुसार, वर्तमान में धोनी की कुल सम्पत्ति 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। हालांकि धोनी अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वेतनमान पर नहीं हैं, फिर भी वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलकर हर साल लगभग 15 करोड़ रुपए कमाते हैं। धोनी को लेकर ताजा खबर यह भी है कि अब वे फार्मिंग करने लगे हैं यानी किसान भी बन गए हैं। रांची स्थित उनके फार्म हाउस से उगाई गईं सब्जियां दुबई में बेची जानी लगी हैं। इस तरह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट यात्रा भले ही समाप्त हो रही हो, लेकिन वह आगे एक नई पारी के लिए तैयार लग रहे हैं।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे